विजिलेंस टीम ने दो पहिया वाहन एजेंसी में की जांच, पाई गई कई अनियमितता


देवघर(DEOGHAR)-देवघर के वीआईपी चौक स्थित एक दो पहिया वाहन एजेंसी में वाणिज्य कर विभाग की विजिलेंस टीम ने गहन जांच की. सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक जांच चली. दुमका के विभागीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार मंडल के नेतृत्व में एजेंसी में चली. जांच में कई अनियमितता पाई गई.
एजेंसी द्वारा पिछले 5 साल से gst नहीं भरा जा रहा है. संयुक्त सचिव ने बताया कि स्टॉक मिलान में 8 गाड़ी शार्ट पाया गया जिसका लेखा जोखा नहीं है. अब अन्य जगहों पर एजेंसी के कागजातों के मिलान के बाद ही जुर्माना लगाने की बात की जा रही है. विभाग द्वारा हुए जांच की खबर के बाद जिला भर के दो पहिया और चारपहिया बेचने वाले के बीच हड़कंप मच गया है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+