अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में IIT (ISM) में  विज्ञान सप्ताह का आयोजन

    अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में  IIT (ISM) में  विज्ञान सप्ताह का आयोजन

    धनबाद(DHANBAD) -  भारतीय स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष "आजादी का अमृत महोत्सव" के उपलक्ष्य में 22 से 28 फरवरी तक IIT (ISM) में विज्ञान सप्ताह  मनाया जा रहा है. 
    सेंट जेवियर स्कूल, धनबाद और पी के रॉय कॉलेज के साइंस स्ट्रीम (कक्षा XI और XII) के 130 छात्रों ने IIT (ISM) धनबाद में आयोजित विज्ञान जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन के कार्यक्रम में भाग लिया. तत्कालीन आईएसएम के  पूर्व निदेशक प्रोफेसर बी बी भट्टाचार्य द्वारा "अंटार्कटिका अभियान" पर एक विशेष व्याख्यान दिया गया था, जिसका नेतृत्व उन्होंने वर्ष 1984 में 82 अन्य सदस्यों के साथ किया था.  छात्रों ने साहसिक यात्रा का आनंद लिया, जिसे प्रो. भट्टाचार्य और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया.उद्घाटन समारोह के बाद, छात्र विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया. बता दे कि भारत सरकार ने IIT (ISM) धनबाद को ओपन एक्सेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके मानव संसाधन और ज्ञान क्षमता विकसित करने का काम सौंपा है. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news