तालाब में नहाने के दौरान बच्चा डूबा, बचाने गई चाची भी डूबी, दोनों की मौत


चतरा (CHATRA) : शुक्रवार को चतरा के सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा गांव से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां तालाब में नहाने के दौरान चाची और उसके भतीजे की डूबने से मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कपड़ा धोने के लिए एक महिला तालाब गई. साथ में नहाने के लिए एक बच्चा भी गया था जो रिश्ते में महिला का भतीजा लगता था. नहाने के दौरान तालाब में बच्चा डूब गया. तब तुरंत उसे बचाने चाची तालाब में उतरी. बच्चा तो मर ही गया, बचाने गई चाची भी जान गंवा बैठीं. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है.सूचना पाकर सदर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. तालाब में डूबी महिला व बच्चे का शव बाहर निकाला गया.
रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा
4+