जिला बार एसोसिएशन ने निकाला विरोध मार्च, कोतवाली थाने का भी किया घेराव

    जिला बार एसोसिएशन ने निकाला विरोध मार्च, कोतवाली थाने का भी किया घेराव

    रांची(RANCHI): आम लोगों के न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता खुद अपने न्याय को लेकर सड़क पर उतर गए. जिला बार काउंसिल के प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री के ऊपर हुए हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करने के बाद कोतवाली थाना का घेराव भी किया.

    इस मामले को लेकर जिला बार काउंसिल के प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री ने बताया कि पहले भी उसके द्वारा कई बार उन्हे धमकी दी गई थी. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसी हरकत करेगा. उन्होंने बताया कि उसने अपनी पत्नी पर कोर्ट में केस उठाने को लेकर दबाव बना रहा था. इसी की सूचना पर वह वहां पहुंचे थे.

    उन्होंने कहा कि इस मारपीट की घटना में केस करने के बाद आरोपी के द्वारा भी पुलिस ने काउंटर केस करवा दिया. जिससे  रांची जिला बार काउंसिल के अधिवक्ताओं में पुलिस की कार्रवाई के प्रति भी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि मारपीट का आरोपी जीएसटी इंस्पेक्टर है.  इसी वजह से पुलिस उसके साथ नरमी दिखा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने मारपीट के बाद उनका सोने का चैन भी छीन ली है.        

    जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है. पूर्व में अधिवक्ता मनोज झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उस मामले में अब तक पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. घटना बीते बुधवार की है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news