"नक्सली सरेंडर करें, वर्ना उनके मांद में घुस कर सिखाएंगे सबक"

    "नक्सली सरेंडर करें, वर्ना  उनके मांद में घुस कर सिखाएंगे सबक"

    लोहरदगा (LOHARDAGA)- नक्सल विरोधी अभियान को धारदार बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है. आईजी अभियान एवी होमकर, सेक्टर आईजी सीआरपीएफ राजीव सिंह, एसटीएफ, डीआईजी अनूप बिरथरे लोहरदगा पहुंचे. सीआरपीएफ मुख्यालय में लंबी चर्चा की गई. इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान को लेकर रणनीति भी बनाई गई. आईजी अभियान एवी होमकर ने लगातार नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही.

    नक्सली सरकार की सरेंडर नीति के तहत करें सरेंडर

    आईजी एवी होमकर ने कहा कि नक्सली सरकार की सरेंडर नीति के तहत सरेंडर करें, नहीं तो सुरक्षा बल उन्हें उनके मांद में घुसकर सबक सिखाएंगे. साथ ही उन्होंने  कहा कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत कुछ सफेदपोश लोगों के नक्सलियों को सहयोग करने की बात सामने आई है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की दिशा में काम किया जा रहा है. एवी होमकर ने स्पष्ट किया कि नक्सलियों के विरुद्ध जो जंग छिड़ी है, वह भी जारी रहेगी. सुरक्षाबलों में मनोबल और विश्वास की कोई कमी नहीं है. लगातार बीहड़ जंगलों में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाने की बात कही.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news