धनबाद मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए धनबाद के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    धनबाद मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए धनबाद के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  गुरुवार, दिनांक 24 फरवरी को धनबाद के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    गोविंदपुर पुलिस वसूली के लिए कर रही थी ट्रैक्टर का पीछा, खलासी की गिर कर मौत, भड़का जनाक्रोश - गोविंदपुर थाना पुलिस की वसूली के चक्कर में बुधवार को एक ट्रैक्टर के खलासी पिंटू कुमार भुइया की जान चली गई. घटना ईस्ट इंडिया मोड़ के पास घटी. (प्रभात खबर)

     SNMMCH के डॉक्टर सुजीत को पिस्टल सटा मांगी पांच लाख की रंगदारी - शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के माइक्रो बायोलॉजी के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुजीत को पिस्टल सटाकर अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी. घटना बुधवार देर रात की है. (प्रभात खबर)

     विधायक ढुल्लू और विजय झा पर केस : बरोड़ा के चिताहीधाम रामराज मंदिर से सटी जमीन पर विवाद और दुकान हटाने को लेकर मंगलवार को हुई भिड़ंत मामले में बुधवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. (प्रभात खबर)

     कमर्शियल माइनिंग की चुनौतियों को लेकर रहे तैयार : कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोल इंडिया और अनुषंगी कंपनियों को कोयले की कमर्शियल माइनिंग की चुनौतियों को लेकर सचेत किया है. कहा कि अब तक 32 कोल ब्लॉक का आवंटन कर दिया गया है. (हिंदुस्तान)

     ठग ने DRM ऑफिस में क्लर्क की बहाली निकली - रेलवे में बहाली के नाम पर युवा बेरोजगारों से ठगी का मामला सामने आया है. ठगी करनेवाले ने रिजर्वेशन क्लर्क की बहाली निकाल दी है. (हिन्दुस्तान)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news