शिलान्यास पट्ट पर नाम नहीं होने से माननीय नाराज! फिर से शिलान्यास कराने की मांग  

    शिलान्यास पट्ट पर नाम नहीं होने से माननीय नाराज! फिर से शिलान्यास कराने की मांग  

    बोकारो(BOKARO) : बोकारो के नावाडीह में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है. मगर, निर्माण के पहले ही शिलान्यास पट्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, सड़क निर्माण का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह मंत्री झारखंड सरकार जगन्नाथ महतो के द्वारा किया गया. मगर, विवाद तब शुरू हुआ जब इस शिलान्यास पट्ट पर स्थानीय सांसद गिरिडीह का नाम नहीं होने के कारण सांसद प्रतिनिधि सह डूंगरी प्रमुख यशोदा देवी ने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है.

    उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल के खिलाफ है. शिलान्यास पट्ट पर स्थानीय सांसद का नाम भी होना चाहिए. यह दुर्भाग्य है कि सांसद को दरकिनार कर शिलान्यास किया जा रहा है. उन्होंने स्थानीय विभाग से मांग की है कि लगे हुए शिलान्यास पट्ट को हटाकर नया शिलान्यास पट्ट लगाई जाए जिसमें स्थानीय संसद का नाम अंकित हो और फिर से शिलान्यास कार्यक्रम किया जाए.

    रिपोर्ट: प्रकाश कुमार, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news