जेल के लिए खरीदा जाएगा महिलाओं का बनाया तेल-साबुन

    जेल के लिए खरीदा जाएगा महिलाओं का बनाया तेल-साबुन

    देवघर (DEOGHAR) - ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत महिला समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक कदम बढ़ाया है. जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय परिसर में लगे स्टॉल के निरीक्षण के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलाश मार्ट के जरिए अब जिला प्रशासन उनके उत्पाद को खरीदेगा.

    पलाश मार्ट से खरीदारी करने की अपील

    मौके पर उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन अपने विभिन्न विभागों में खासकर कल्याण और जेल में पलाश मार्ट के उत्पादों को उपयोग करने का योजना बना रहा है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन पलाश मार्ट से खाद्यान्न सामग्री, तेल साबुन इत्यादि और ऑर्गेनिक खाद द्वारा निर्मित सब्जी की खरीदारी कर जिला प्रशासन ग्रामीण महिलाओं को और समृद्ध करने का पहल कर रही है. वहीं मौके पर उपायुक्त ने लोगों से पलाश मार्ट से ही समान की खरीदारी करने की अपील की.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news