झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शनिवार, दिनांक 19 फरवरी को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

    • बोकारो-धनबाद में क्षेत्रीय भाषा की सूची से भोजपुरी और मगही हटी, उर्दू जुड़ी - इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी किया है. ज्ञात हो कि इन दोनों भाषाओं को हटाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से बोकारो और धनबाद में आन्दोलन चल रहा था. (प्रभात खबर)
    • कोल इंडिया को भरोसेमंद कंपनी का अवार्ड - भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को भारत का भरोसेमंद पब्लिक सेक्टर कंपनी का अवार्ड किया गया. (प्रभात खबर)
    • रिम्स निदेशक आदेश का पालन नहीं कर रहे, यह कोर्ट की अवमानना है : हाई कोर्ट - नियुक्ति न होने पर हाईकोर्ट ने रिम्स प्रबंधन को फटकार लगाई.  (दैनिक भास्कर) 
    • रुपेश हत्याकांड : परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोका - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को पुलिस ले चरही 15 माइल में रोक दिया. वे रुपेश पांडेय के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने बरही जा रहे थे.  (दैनिक भास्कर) 
    • बिहार के इंजीनियर का देवघर में 21 कमरों के 2 मकान, पटना में प्लॉट - भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की.  (दैनिक भास्कर) 
    • लोहरदगा में 10 दिन में आठवीं मुठभेड़, गोली-बम का जखीरा छोड़ भागे नक्सली - पेशरार के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की आरपार लड़ाई जारी है. 10 वें दिन शुक्रवार को केदलाटाेली के हरकट्ठा जंगल में आठवीं बार नक्सलियों से जबर्दस्त मुठभेड़ हुई. (दैनिक भास्कर) 
    • लालू ने जताई इच्छा तो सेवादारों ने हाजिर की मछली - रिम्स के पेइंगवार्ड में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शुक्रवार को मछली खाने की इच्छा जताई. उनके सेवादारों ने तत्काल मछली का इंतजाम किया. ( दैनिक जागरण )
    • एचईसी के पुनरुद्धार के लिए राष्ट्रपति से मिले राज्यपाल - शुक्रवार को राज्पाल रमेश बैस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर रांची स्थित एचईसी के पुनरुद्धार पर चर्चा की. ( दैनिक जागरण )

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news