एक नजर में पढिए पलामू की दिन भर की खबरें....

    एक नजर में पढिए पलामू की दिन भर की खबरें....

    हैदरनगर:विगत कई सप्ताह से हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र में बालू नहीं मिलने से लोग परेशान हैं. एक ओर विकास के कार्य बाधित है तो दूसरी ओर आवास निर्माण भी बंद हो गया है.  निर्माण कार्य बंद होने से इससे जुड़े राजमिस्त्री व मजदूरों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. एक ओर सरकार बालू घाटों की बंदोबस्ती भी नहीं कर रहीं है,दूसरी ओर एक ट्रैक्टर भी बालू का उठाव करने पर स्थानीय प्रशासन उसे पकड़कर खनन विभाग के सुपुर्द कर रहा है.हुसैनाबाद अनुमण्डल सहित एक भी बालू घाट की बंदोबस्ती नहीं हुई है.

    हुसैनाबाद राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव को झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विधानसभा सीमित में खुशी. हुसैनाबाद अनुमंडलीय अध्यक्ष खुर्शीद खान और प्रखंड अध्यक्ष हुसैनाबाद सुदेश्वर राम हैदर नगर प्रखंड अध्यक्ष रिजवान खान के नेतृत्व में दर्जनों से ज्यादा कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर जमा होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाया और खुशी का इजहार किया.

    हुसैनाबाद अनुमंडल के देवरी स्थित सोन नदी घाट पर लगातार तीन दिनों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ग्रामीण और नाविकों के बीच विवाद गहराता देख प्रशासन ने शांति समिति की बैठक कर मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है. बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वर्तमान नाव संचालक और नाविक की जमकर पिटाई कर दी थी. जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसे लेकर नाव संचालक राजू सिंह ने हुसैनाबाद थाना के अधीन देवरी ओपी को आवेदन देकर 12 के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.

    मेदिनीनगर: हज़ारीबाग के बरही में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ द्वारा रूपेश पांडेय की निर्मम हत्या के विरोध एवं उसे न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पलामू ने गुरुवार को गीता भवन से लेकर छः मुहान चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला एवं छः मुहान चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.

    हैदरनगर प्रखंड के हेमजा गाँव मे देवी मंदिर जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा सह सतचण्डी महायज्ञ को लेकर भव्य जल यात्रा निकाला गया. जलयात्रा में शामिल हेमजा गांव सहित आस पास के सैकड़ों महिला पुरुष जीर्णोद्धार मंदिर प्रांगण से कलश लेकर जल यात्रा के लिए लगभग आठ किलोमीटर कबरा स्थित सोन नदी तट पर पहुँचे. जहां बनारस से पधारे आचार्य व विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कार्यक्रम कराया.

    हैदरनगर: हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव को झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने पर हैदरनगर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने बैंक रोड स्थित परवेज प्लाजा में प्रखंड अध्यक्ष रिजवान खान की अध्यक्षता में मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया.

    उंटारी रोड: पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी है.इसी क्रम में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार शाह एवं खनन पदाधिकारी आनंद ने संयुक्त रूप ऊंटारी रोड के चार गांवो में संचालित अवैध चिमनी ईंट भट्ठा को ध्वस्त किया गया. जिला खनन पदाधिकारी आनंद ने बताया कि उंटारी रोड थाना क्षेत्र के पांडेपुरा,मलवरिया,मलवरिया,व उंटारी रोड में छापेमारी कर कार्रवाई की गयी.

    सतबरवा: प्रखंड मुख्यालय एन एच 39 पर कंचन ढाबा मैरिज पैलेस का उद्घाटन झारखंड सरकार के माननीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गुरुवार को फीता काटकर किया.  इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सतबरवा के लिए यह पहला मैरेज हॉल है, जो गौरव का विषय है. यह मैरिज पैलेस सभी सुविधाओं से सुसज्जित है.

    पाटन: पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगातार दो महीने से कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. उसी कड़ी में पाटन प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक मौजूद थे.

    मोहम्मदगंज: भीम चूल्हा और भीम बराज के इलाके को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लेकर निर्धारित योजना के अनुसार कार्य प्रारंभ कर दी गयी है. गुरुवार को उपायुक्त शशि रंजन ने भीम चूल्हा व भीम बराज में चल रहे कार्य प्रगति का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उनके साथ उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज व प्रशिक्षु आईएएस आशीष अग्रवाल भी मौजूद थे. उपायुक्त ने इस दौरान स्थानीय लोगो से भी मुलाकात कर हो रहे कार्यो पर उनकी राय जानी.

    हुसैनाबाद: झारखंड पुलिस को चकमा देकर बिहार भागे कुख्यात अपराधी इंदल पासवान को टंडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर हुसैनाबाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. गिरफ्तार अपराधी पर पलामू में दर्जनों हत्या और आपराधिक घटनाओं में संलिप्त होने का मामले दर्ज है. इंदल पासवान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सुकनाडेरा गांव का निवासी है.

    हरिहारगंज: झारखंड प्रदेश राजद के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हरिहरगंज में छात्र राजद जिला अध्यक्ष आनंद यदुवंशी और युवा जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने लोगों के बीच मिठाई खिला कर बधाई दिया.कहा कि संजय कुमार सिंह यादव को राजद का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने से झारखण्ड में दलित,पिछड़ा व सभी वर्ग के लोगों में खुशी है.

    छतरपुर: गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कालेज के निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि चुने गए अखिलेश सिंह, कर्मियों ने दी बधाई.

    हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पीएम आवास योजना शहरी के क्रियाव्यन में पारदर्शिता की घोर कमी तो है ही सम्बन्धित अधिकारी और कर्मीयों की मनमानी से योग्य लाभुक इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं. जबकि कई अयोग्य और संपन्न लोगों को भी आवास योजना का लाभ देने का मामला प्रकाश में आया है. राकांपा प्रखंड अध्यक्ष सरोज प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि बीते दिनों छतरपुर एसडीओ नरेंद्र गुप्ता ने जन प्रतिनिधियों की शिकायत पर पीएम आवास योजना शहरी के लाभुक सूचि की जांच के दौरान इस योजना में पारदर्शिता लाने और नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों को लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. किंतु नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मीयों पर एसडीओ के निर्देशों का कोई असर नहीं पड़ा.

    मेदिनीनगर: सोननगर से पतरातू तक बन रही रेलवे की तीसरी लाइन को लेकर दो नंबर टाउन में रेलवे अंडर पास का निर्माण होने से शहर में ट्रैफिक का दबाव अचानक से बढ़ गया है. गुरूवार को भी रेड़मा ओवरब्रिज, कचहरी चौक, कोऑपरेटिव चौक, रेड़मा चौक आदि क्षेत्रों में कई घंटे तक जाम लगा रहा. जाम में जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा भी कुछ देर तक फंसे रहे.

    पिपरा: पलामू सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह मेडिकल टीम के साथ गुरुवार को पिपरा प्रखंड के मधुबाना पंचायत के दमवा सहित आसपास के गांवों में दौरा कर जायजा लिया. मालूम हो कि इसके पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह किसान ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल संजय सिंह ने दो दिन पूर्व ही पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह को इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद पलामू सीएस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए मेडिकल टीम के साथ क्षेत्र का दौरा कैंसर पीड़ितों का हाल जाना व ग्रामीणों से जानकारी ली.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news