माली में फंसे 10 मजदूरों के जत्था की शनिवार को होगी वतन वापसी

    माली में फंसे 10 मजदूरों के जत्था  की शनिवार को होगी वतन वापसी

    रांची (RANCHI) - अफ्रीका स्थित माली में फंसे झारखंड के दस मजदूर 19 फरवरी शनिवार को रांची पहुंचेगे. आखिरी जत्थे में बगोदर प्रखंड के ढिबरा के टिकेश्वर महतो, परतापुर के कुंजलाल महतो, तिरला के शंकर महतो, बिष्णुगढ प्रखंड के मडमो के मोहन महतो, नेरकी के भेखलाल महतो फराचांच के हेमलाल महतो, उच्चाघाना के रूपलाल महतो,  बंदखारो के टुकेश्वर महतो, बरकट्ठा प्रखंड के अंतर्गत गोरहर के सुकर महतो, चुरचू प्रखंड के अंतर्गत बांदा के मनोज महतो शामिल हैं. ये सभी शनिवार दोपहर12.45 बजे एयर एशिया फ्लाइट से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. झारखंड से लगभग 33 मजदूर नियोक्ता और कांट्रैक्टर के माध्यम से माली स्थित शिकासो से बमाको के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य के लिए गए थे. लेकिन मजदूरी नहीं मिलने से परेशान थे. इन्होंने पिछले 16 फरवरी को प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली के माध्यम वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी. पहले समूह में 6 मजदूर, दूसरे समूह में 7 और तीसरे 10 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो चुकी है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news