बुलबुल जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध आठवें दिन भी अभियान जारी

    बुलबुल जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध आठवें दिन भी अभियान जारी

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - नक्सलियों के विरुद्ध बुलबुल जंगल में अभियान लगातार जारी है. एएसपी अभियान दीपक पाण्डेय, सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार ने बुलबुल इलाके का हवाई दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है. बता दें कि नक्सलियों के विरुद्ध ये अभियान आठवें दिन भी जारी है. इसके साथ ही  पठारी क्षेत्र में अभियान को लेकर नक्सलियों के विरुद्ध लगातार रणनीति भी बनाई जा रही है. नक्सलियों को चारों ओर से घेरकर रखने का कार्य किया जा रहा है. सुरक्षा बल नक्सलियों के विरुद्ध निरंतर संभलकर कर अभियान चला रहे हैं. हालांकि अभियान को लेकर लोहरदगा में पुलिस का कोई भी आलाधिकारी कुछ भी कहने और बताने से परहेज़ कर रहे हैं. 
    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news