झुमरी तिलैया में स्कूटी की डिक्की से चार लाख की चोरी

    झुमरी तिलैया में स्कूटी की डिक्की से चार लाख की चोरी

    झुमरी तिलैया (JHUMRI TAILYA) - तिलैया थाना क्षेत्र के झंडा चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा झुमरी तिलैया शाखा के पास मंगलवार को स्कूटी की डिक्की से 4 लाख चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआ टांड़ के निवासी रामचंद्र मोदी ने तिलैया थाने को घटना की पूरी जानकारी दी.  पुलिस की टीम बैंक के पास घटना की जांच पड़ताल के लिए पहुंची.

    क्या है मामला

    जमीन कारोबारी रामचंद्र मोदी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा 4 लाख कैश जमा करने के लिए पहुंचे इस दौरान कैशियर ने उन्हें बताया कि जिनके अकाउंट में रुपए जमा करना है, उनके पैन कार्ड की डिटेल्स देनी जरूरी है. पैन कार्ड की डिटेल नहीं होने पर वह रुपए लेकर बैंक से दोबारा निकल गए. इसके बाद 4 लाख कैश को डिक्की में रख कर दोबारा बैंक के कैशियर के पास पहुंचे और पूछा कि यदि बैंक की डिटेल उपलब्ध नहीं है तो क्या दो 2-2 लाख करते हुए पूरी राशि को दो बार में जमा की जा सकती है या नहीं. उसके बाद जब वह बैंक से बाहर निकलकर अपनी स्कूटी के पास पहुंचे तो उन्होंने स्कूटी की डिक्की को टूटा हुआ पाया और स्कूटी के 4 लाख कैश गायब पाए गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. गौरतलब रहे कि बैंक में कैमरा खराब है. ऐसे में मामले के जल्द उद्भेदन करने के लिए पुलिस को  चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

    रिपोर्ट : अमित कुमार, झुमरी तिलैया


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news