बुलबुल के जंगलों में लगातार पांचवें दिन सर्च अभियान जारी, नक्सलियों के कई ठिकाने-बंकर ध्वस्त

    बुलबुल के जंगलों में लगातार पांचवें दिन सर्च अभियान जारी, नक्सलियों के कई ठिकाने-बंकर ध्वस्त

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल के जंगलों के साथ साथ घाघरी गोताक और मराईन के जंगलों में 5वें दिन भी पुरजोर तरीके से नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान जारी है. पुलिस द्वारा नक्सलियों के कई ठिकाने और बंकर को ध्वस्त करने की सूचना सामने आ रही है. जंगलों से बमबाजी की भी आवाज लगातार आ रही हैं. नक्सलियों के बंकर से पुलिस ने भारी मात्रा वस्तुएं बरामद की है, जिनमें नक्सलियों के चावल, दाल और खाने की वस्तुएं बंकर से भारी मात्रा में बरामद की गई है. वहीं सर्च अभियान से अभियान एसपी दीपक पांडे 4 दिनों के बाद वापस लौटे हैं और फिलवक्त नए सिरे से रणनीति तैयार करने में जुटे हैं.

    सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर, लोहरदगा पुलिस के साथ साथ गुमला पुलिस और लातेहार पुलिस बुलबुल के साथ आस पास के जंगलों में सर्च अभियान चला रही हैं. वहीं पुलिस लगातार नक्सलियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है जिनमें नक्सलियों को जंगलों में खाने पीने की भी दिक्कत होने की संभावना जताई जा रही है.  क्षेत्र में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के कई बड़े और इनामी नक्सलियों की घेराबंदी की गई है जिनमें रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू, जोनल कमांडर छोटू खेरवार, जोनल कमांडर बलराम उरांव और सब जोनल कमांडर रंथु भगत को पुलिस ने चारो ओर से घेराबंदी कर लगातार जंगलों में नक्सलियों के ठिकाने को ध्वस्त कर रही है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news