जमीन विवाद में गैंगवार की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन ,आठ अपराधियों को किया गिरफ्तार

    जमीन विवाद में गैंगवार की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन ,आठ अपराधियों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): पुलिस ने दो दिन पूर्व बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो- कान्हू मैदान के समीप हुए गोली चालन और गैंगवार की घटना का उद्भेदन किया है.घटना में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो स्कॉर्पियो, एक बोलेरो, तीन लोडेड पिस्टल, 30 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि कन्हैया सिंह एक गैंगस्टर है, और पूर्व में भी जेल जा चुका है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में कन्हैया सिंह, बंटी सिंह उर्फ पोलू, ज्योति प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डन, सुनील कुमार पासवान, विजय कुमार सिंह उर्फ मोनू, सिकंदर कुमार, रोहित गुप्ता और किशन साहू का नाम शामिल है.    प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि शीला देवी के पुश्तैनी जमीन के बिक्री के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर जायदाद अपने नाम करवाना चाहता था. नहीं करने पर उसने उक्त घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि घटना के दिन दोनों तरफ से कुल 20 राउंड गोलियां चली थी. उन्होंने बताया कि वर्चस्व और जबरन जमीन पर कब्जा करने की नियत से दोनों गिरोह के बीच यह घटना घटित हुई है. वादी शीला देवी के शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया, जिसमें दोनों पक्ष से फायरिंग की बात सामने आई है. अभी भी मामले के अन्य अभियुक्त फरार चल रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. दोनों तरफ से काउंटर केस दर्ज किया गया है.

    रिपोर्ट :रंजीत ओझा ,जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news