राजधानी में अपराधियों के निशाने पर हैं जमीन कारोबारी, इस हफ्ते तीन कारोबारी पर जानलेवा हमला

    राजधानी में अपराधियों के निशाने पर हैं जमीन कारोबारी, इस हफ्ते तीन कारोबारी पर जानलेवा हमला

    रांची(RANCHI): राजधानी में अपराधियों के निशाने पर है जमीन कारोबारी. लगातार अपराधी जमीन कारोबारी को अपना निशान बना रहे है. शनिवार को कांके थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी को अपराधियों ने दो गोली मार दिया. गोली लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने उन्हे रिम्स में भर्ती कराया है. कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में अपराधियों ने जमीन कारोबारी अनिल मुंडा को निशान बनाया है. वह प्रेम नगर स्थित एक जमीन को देखने गए थे, जहां अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दिया, जिसमें उनके पेट में दो गोली लगी है. लगातार रांची में जमीन कबरोबरी को अपराधी अपना टारगेट बना रहे है. रंगदारी नहीं देने पर लगातार जमीन कारोबारी पर गोली बारी हो रही है,जिससे कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है. कांके थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है.  

    एक सप्ताह में तीन घटना        

    सोमवार को जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी के घर और दुकान पर दर्जनों राउंड अपराधियों ने फायरिंग किया था. जिसमें पुलिस ने चार को हिरासत में लिया था. वहीं मंगलवार को कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड में  जमीन कारोबारी दिलीप साहू पर अपराधियों ने हमला किया, जिसमें उनके पैर में एक गोली लगी थी. इसके अलावा शनिवार को फिर कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में जमीन कारोबारी अनिल मुंडा को अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.           

    रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news