आजसू नेता और हाथीखेदा मंदिर के पुजारी के घर डकैती करने वाले चार अपराधी धराए

    आजसू नेता और हाथीखेदा मंदिर के पुजारी के घर डकैती करने वाले चार अपराधी धराए

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)- जमशेदपुर के बोडाम थाना क्षेत्र में आजसू नेता माणिक चंद्र महतो और हाथीखेदा मंदिर के पुजारी गिरिजा प्रसाद सिंह सरदार के घर पर लूट के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परिमल सिंह, बुद्धेश्वर सिंह, सुधन्या गोराई और अजय गोराई शामिल हैं.पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और लूटे हुए रुपयों में से 44 हजार रुपए बरामद किए हैं. मानिकचंद्र महतो ईट भट्टा संचालक है और सुधन्या गोराई भी इसी व्यवसाय में शामिल हैं. घटना का मास्टर माइंड परिमल सिंह हैं. वहीं सुधन्या गोराई अजय गोराई का पुत्र है. 

    2.50 लाख रुपए की हुई थी डकैती

     एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि माणिक चंद्र महतो के घर पर 14 जनवरी को उनके भतीजे को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में 2.50 लाख की डकैती की गई थी. इधर 23 जनवरी को भी हाथीखेदा मंदिर के पुजारी गिरिजा प्रसाद सिंह ने सरदार के घर पर भी डकैती का प्रयास किया गया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को घटना में सात लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली है. जांच में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने परिमल सिंह के घर से 44 हजार रुपए, चाकू और अन्य सामान बरामद किया है. घटना के बाद सभी लोगों ने रुपयों को आपस में बांट लिया था. बुद्धेश्वर सिंह ने रुपए को किसी को उधरा दे दिए जबकि सुधन्या और अजय गोराई ने उन रुपयों को अपने घर में लगा दिया. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news