हाईटेंशन तार चोरी मामले में पुलिस ने तीन को भेजा जेल

    हाईटेंशन तार चोरी मामले में पुलिस ने तीन को भेजा जेल

    लातेहार(LATEHAR): चंदवा में  हाईटेंशन बिजली तार चोरी के  मामले में चंदवा पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है.

    चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

    निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि केईसी कंपनी जो कि एस्सार से लातेहार के बिच हाईटेंशन बिजली टॉवर लाइन का कार्य कर रही है. कंपनी के जेई ने  आन से किता तक लगभग चार कि0मी0 तक तार चोरी के संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चंदवा थाना में मामला दर्ज कराया था. 

    तीन क्विंटल तार समेत वायर कटर बरामद 

    पलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने छापेमारी अभियान चलाकर इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पुलिस ने इन लोगों के पास से लगभग तीन क्विंटल तार समेत वायर कटर बरामद किया है.गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जफीर अंसारी पिता समसुदीन अंसारी ब्रह्मणि, मो शमशाद पिता मो इंताफ बारी,सोमर उंराव उर्फ सोनू पिता स्व फूलचंद उंराव आन सभी थाना चंदवा शामिल है. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि दिव्य प्रकाश,सअनि रामप्रसाद राम,सअनि अरविंद कुमार सिंह, सअनि मुनेश्वर प्रसाद सैट 202,सैट 202 सशत्र बल के जवान शामिल थे . 

    रिपोर्ट:मनोज दत्त,लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news