CSC Olympiad में फर्स्ट आए बच्चों को डीसी ने किया पुरस्कृत 

    CSC Olympiad में फर्स्ट आए बच्चों को डीसी ने किया पुरस्कृत 

    धनबाद (DHANBAD) : सीएससी ओलंपियाड 2.0 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आराध्या कुमारी व करन कुमार को उपायुक्त  संदीप सिंह ने प्रशस्ति पत्र व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से प्राप्त लैपटॉप देकर सम्मानित किया. साथ ही दोनों होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

    जिला सीएससी मैनेजर मोहम्मद अंजार हुसैन ने बताया कि नवंबर' 2021 में पूरे भारत में सीएससी ओलंपियाड 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें आराध्या कुमारी ने अंग्रेजी भाषा में तथा करन कुमार ने हिंदी भाषा में प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 50 हजार से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था. सीएससी ओलंपियाड प्रतियोगिता 2.1 का मार्च 2022 से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, इसमें हिस्सा लेने वाले इच्छुक बच्चे अपने निकटतम सीएससी में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस मौके डीआईओ सुनीता तुलस्यान, जिला सीएससी मैनेजर मोहम्मद अंजार हुसैन, जिला एजुकेशन काउंसिलर सरफराज अंसारी, दोनों छात्रों के अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news