टुंडी में सड़क दुर्घटना , दो की मौत, एक घायल  

    टुंडी में सड़क दुर्घटना , दो की मौत, एक घायल  

    धनबाद (DHANBAD) - गिरीडीह-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात दो अलग अलग घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.  शनिवार को दो लोगों के अस्पताल में मरने की सूचना है. पहली घटना महराजगंज और रामपुर के बीच घटी, जब गिरीडीह के ताराटांड़ से धनबाद स्टेशन जा रही बोलेरो ब्रेक फेल होने के कारण आगे जा रही एक मालवाहक 407 वाहन के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से ठोकर मार दी. आगे वाला वाहन रात का फायदा उठाकर बिना रुके चलते बना. बाद में वाहन पर सवार लोगों को अन्य वाहन से भेजा गया. हालांकि इसमें किसी यात्री को ज्यादा चोटें नहीं आई.

    दूसरी घटना में बोलेरो गड्ढे में गिरा

    दूसरी घटना टुंडी बाजार से महज थोड़ी दूरी पर भुरसाबांक शिव मंदिर के पास घटी, जब गिरीडीह से धनबाद जा रहा एक अन्य बोलेरो वाहन संतुलन खोकर पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरा. इस वाहन पर सवार एक महिला वाहन में ही फंस गई. बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया. घटना की सूचना पर टुंडी थाना के एसआई रवि पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकाल कर इलाज के लिए भिजवाया. वाहन पर सवार बबलू भट्टाचार्य ने बताया कि वे लोग गिरीडीह से धनबाद जा रहे थे.

    रिपोर्ट : सत्य भूषण सिंह  ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news