इंजीनियरिंग छात्रों के नए आईडिया के लिए आईआईटी -आईएसएम देगा प्लेटफॉर्म 

    इंजीनियरिंग छात्रों के नए आईडिया के लिए आईआईटी -आईएसएम देगा प्लेटफॉर्म 

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद का आईआईटी -आईएसएम इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों के नए-नए आइडिया को बाजार में ले जाने के लिए प्लेटफार्म देगा.  अगर किसी का आईडिया कुछ अलग है और समाज की समस्या के समाधान में सहायक हो सकता है तो आइडिया बाजार तक पहुंच जाएगा.  आईआईटी के स्टूडेंट इनोवेशन सेल नरेश वशिष्ट सेंटर फॉर टिकरिंग  एंड इनोवेशन (एनवीसीटी )  ने 12 राज्यों के बीटेक, एमटेक व पीएचडी के छात्रों के लिए विंटर चैलेंज 1.0 प्रतियोगिता शुरू की है.  

    12 राज्यों के 150 अभियंत्रण कॉलेजों को निमंत्रण

    शुक्रवार को संस्थान के डीन  इनोवेशन इनक्यूबेशन के  प्रोफेसर धीरज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 12 राज्यों के 150 अभियंत्रण कॉलेजों को आमंत्रित किया गया है.  उनका दावा है कि यह पूर्वी भारत की सबसे बड़ी चैलेंज प्रतियोगिता है.  विभिन्न राज्यों से पचासी से अधिक टीम की प्रविष्टि प्राप्त हुई है.  विद्यार्थियों को समस्याओं के समाधान के लिए पांच थीम दिए गए हैं, इसके अलावा भी कुछ अलग परेशानियों का समाधान हुआ तो उसे भी स्वीकार किया जाएगा.  बेहतर आईडिया देने वाली सर्वोच्च तीन टीमों को 15 -15 लाख  तथा अन्य 10 टीमों को दस हज़ार समेत 50 लाख  दिए जाएंगे.  बेहतर आईडिया देने वाले छात्रों के प्रोजेक्ट को कमर्शियल बाजार में उतारने में मदद के साथ- साथ मेंटरशिप दी जाएगी.   इंस्टिट्यूट इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को चार चरणों में बांटा गया है.  यह प्रतियोगिता इंटेल के साथ मिलकर आयोजित की जा रही है.  रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 फरवरी है. एक टीम में अधिकतर अधिकतम 4 छात्र रह सकते हैं. 

    रिपोर्ट : सत्यभूषण, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news