दुकानदारों को रास नहीं आ रही सरकार की सुझायी जगहें, कहा - बेहतर हो जंगल में लगाने दें दुकान

    दुकानदारों को रास नहीं आ रही सरकार की सुझायी जगहें, कहा - बेहतर हो जंगल में लगाने दें दुकान

    रांची (RANCHI) : मोरहाबादी मैदान के पास लगने वाली दुकान को दूसरे जगह शिफ्ट करने का आदेश प्रशासन ने दिया था. लेकिन कुछ स्थानों पर दुकानदार दुकान लगाने से इनकार कर रहे हैं. दुकानदारों  ने अपनी दुकान के लिए ऑक्सीजन पार्क के जंगलों में जगह देने की मांग की है.

    ऑक्सीजन पार्क के जंगलों में जगह देने की मांग

    इस मामले में दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि प्रशासन के द्वारा तीन स्थान बताया गया है. लेकिन  सन्नाटे वाली जगह में दुकान लगा कर क्या करेंगे. खाने पीने का समान खरीदने वहां पर कौन आएगा. उन्होंने कहा कि दो स्थान ठीक है, दुकानदारों को कोई ऐतराज नहीं  है. लेकिन एक सब्जी मंडी के आगे वाले जगह ऑक्सीजन पार्क के पास जंगल में जगह दें तो बेहतर होगा. दुकानदारों ने बताया कि सुरक्षा में हुई चूक मामले का हमें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.उन्होंने बताया कि गोली कहीं भी चल सकती है. उसमें  हमलोग क्या कर सकते हैं .उन्होंने कहा कि प्रशासन को सुरक्षा बढ़ानी चाहिए.

    क्या था मामला 

    बता दें  कि 27 जनवरी को मोरहाबादी में गैंगवार की घटना घटी थी. इसमें  दो गुटों  के बीच गोलीबारी में अपराधी कालू लामा की मौत हो गयी थी. वहीं उसके दो सहयोगी घायल हुए थे. जिसके बाद प्रशासन ने सभी दुकानों को वहां से हटाने के निर्देश जारी किया था. दुकान हटाने के दुकानदार लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

    रिपोर्ट : समिर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news