चाल धंसने का मामला : पूर्व विधायक का बड़ा आरोप, कहा- सबकी मिलीभगत से हो रहा कोयला चोरी, 20 लोगों के मरने की जतायी आशंका

    चाल धंसने का मामला :  पूर्व विधायक का बड़ा आरोप, कहा- सबकी मिलीभगत से हो रहा कोयला चोरी, 20 लोगों के मरने की जतायी आशंका

    धनबाद (DHANBAD) – निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने जिला प्रशासन पर डंके की चोट पर कोयला लूट कराने का बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि धनबाद से रांची तक सभी लोगों के मिलीभगत से कोयला चोरी किया जाता है. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि तीन अलग अलग घटनाओं में 20 लोगों के मरने की बात काफी शर्मनाक है. वहीं उन्होंने प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर  तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाए जाने से नाराजगी जताई है.

    क्या है मामला

    कोयलांचल के निरसा में आज  अहले सुबह दिल दहला देनी वाली घटना घटी है. तीन अलग- अलग जगहों पर चाल धंसने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस-प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है और ना ही किसी ने अपने किसी परिजन की मौत की बात स्वीकार की है. बता दें कि धनबाद के निरसा में धड़ल्ले से हो रही कोयला चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news