अफीम तस्करों और अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन सख्त, छापेमारी कर 6 किलो अफीम और लाखों नगदी के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

    अफीम तस्करों और अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन सख्त, छापेमारी कर 6 किलो अफीम और लाखों नगदी के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

    लातेहार (LATEHAR) - पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हेरहंज थाना और बालूमाथ थाना क्षेत्र से अफीम के दो तस्कर को 6 किलो अफीम और पच्चीस लाख दस हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी एएसपी विपुल पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित किया गया. जिसके बाद टीम द्वारा हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव निवासी गंगाराम पिता धनेश्वर पासवान के घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी में तीन किलो एक सौ ग्राम अफीम बरामद किया गया.

    निशानदेही पर छापेमारी

    गिरफ्तार तस्कर गंगाराम से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह अफीम बालूमाथ थाना क्षेत्र के फुलसु ग्राम के पीपराटोला निवासी उमेश यादव पिता तारकेश्वर यादव का है. वहीं गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर छापेमारी टीम ने उमेश यादव के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई. इस दौरान दीवान पलंग के बॉक्स में छिपाकर रखा गया तीन किलोग्राम अफीम और पच्चीस लाख दस हजार रुपये नगद बरामद किया गया. वहीं एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से प्राप्त जानकारी के आधार पर और कई तथ्यों का पता लगाया जा रहा है. बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अफीम तस्करों और अफीम की खेती करने वाले के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    इनकी हुई गिरफ्तारी

    गठित टीम द्वारा की गई छापेमारी में गंगाराम पिता धनेश्वर पासवान साकिन सलैया थाना हेरहंज जिला लातेहार और उमेश यादव पिता तारकेश्वर यादव ग्राम फूलसु पिपराटोला थाना बालूमाथ जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया है.

    छापेमारी में बरामद सामग्री  

    तस्करों के खिलाफ गठित छापेमारी दल ने 6 किलो 100 ग्राम अफीम, इलेक्ट्रॉनिक तराजू दो पीस, पच्चीस लाख दस हजार रुपये नगद, एंड्राइड मोबाइल एक, कीपैड मोबाइल दो पीस तस्करों के घर से बरामद किया है.

    छापामारी दल में थे शामिल

    अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार दास हेरहंज, पुअनि प्रदीप कुमार वर्मा थाना प्रभारी हेरहंज, पुअनि धर्मेंद्र कुमार महतो थाना प्रभारी बालूमाथ, पुअनि कैलाश कुमार मंडल हेरहंज थाना, पुअनि कुंदन कुमार बारियातू टीओपी प्रभारी,पुअनि कुबेर साव बालूमाथ थाना एवं सशस्त्र बल के जवान छापेमारी दल में शामिल थे.

    रिपोर्ट : मनोज दत्त, लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news