धनबाद डीसी संदीप सिंह ने की अनुशंसा, कोविड से मरने वाले 129 के आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि 

    धनबाद डीसी संदीप सिंह ने की अनुशंसा, कोविड से मरने वाले 129 के आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि 

    धनबाद(Dhanbad) | उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, संदीप सिंह ने कोविड-19 से मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि का भुगतान करने की अनुशंसा की है. उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 से मृतकों के आश्रितों को ₹50000 सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारियों द्वारा जांच के बाद कोविड-19 से मृतक के आश्रितों द्वारा राशि देने  का अनुरोध किया गया है. इस क्रम में जिले के 129 आश्रितों को अनुदान सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए भुगतान करने की अनुशंसा की गई है.इसमें धनबाद के 54, झरिया 29, बाघमारा 19, पुटकी 11, गोविंदपुर 7, बलियापुर 4, तोपचांची 2 तथा पूर्वी टुंडी व निरसा में एक-एक आश्रितों को मुआवजा की राशि दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर  को 65 तथा इस वर्ष 19 जनवरी को 49 आश्रितों को अनुदान सहायता राशि का भुगतान किया गया है. 

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news