सुखदेव भगत की कांग्रेस वापसी पर परिवार में खुशी का माहौल, पत्नी ने कहा - कांग्रेस के लिए ही बने हैं सुखदेव भगत

    सुखदेव भगत की कांग्रेस वापसी पर परिवार में खुशी का माहौल, पत्नी ने कहा - कांग्रेस के लिए ही बने हैं सुखदेव भगत

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - सुखदेव भगत के कांग्रेस में वापसी के बाद परिजनों में पूरी तरह से खुशी का माहौल देखा गया. लोहरदगा के मैना बगीचा स्थित सुखदेव भगत के आवास में कांग्रेस पार्टी का झंडा सोमवार सुबह से ही लहराता हुआ दिखाई दे रहा था. परिवार वालों ने इस संदर्भ में कहा कि पूर्व की भांति वह कांग्रेस पार्टी के लिए ही समर्पित हो कर काम करेंगे. इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत ने कहा कि परिवार में पूरी तरह से खुशी का माहौल है और इस खुशी के क्षण में पूरा परिवार रांची में ही मौजूद है. सुखदेव भगत की वापसी में थोड़ी परेशानी तो जरूर हुई लेकिन यह वापसी यह बताता है कि सुखदेव भगत कांग्रेस के लिए बने हैं.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news