बीसीसीएल ने तीन आउटसोर्सिंग कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

    बीसीसीएल ने तीन आउटसोर्सिंग कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

    धनबाद(Dhanbad) | बीसीसीएल ने तीन आउटसोर्सिंग कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है.  जिन कोम्पनियों के  खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें मेसर्स जीटीएस कोल्  सेल्स,  सतनाम ट्रांसपोर्ट व वेरिएंट कमर्शियल शामिल है. इन कंपनियों को दो  साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है.  यह कंपनियां 24 जनवरी20  24 तक बीसीसीएल के किसी भी टेंडर में भाग नहीं ले सकती है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना के मुताबिक तीनों कंपनियों ने बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया के कोल्ड डम्पों  से बीएनआर रेलवे साइडिंग तक लॉन्ग टर्म कोल्ड ट्रांसपोर्ट व क्रशिंग  के लिए 150 . 78 करोड रुपए के कार्य को लेने के लिए  नियम का उल्लंघन किया है. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news