सड़क सुरक्षा जागरूकता के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने किया नि:शुल्क हेलमेट का वितरण

    सड़क सुरक्षा जागरूकता के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने किया नि:शुल्क हेलमेट का वितरण

    सरायकेला(SARAIKELA)- भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला मंत्री रूपा पति के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया. आए दिन हो रहे रोड एक्सीडेंट को देखते हुए इस अवसर पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया. जिसमें पुरुष के साथ साथ महिलाओं को भी जागरूक किया गया. बताया गया कि एक एक्सीडेंट से एक इंसान नहीं एक पूरा परिवार तबाह हो जाता है. इस अवसर पर भाजपा के एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका घोष, सरायकेला नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सोना मोनी लोहार, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री मुन्ना मंडल, खूंटी लोक सभा सांसद प्रतिनिधि, गम्हरिया पश्चिम कोषाध्यक्ष रूपा सोरेन उपस्थित रहे.

    रिपोर्ट:विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news