ग्रामीणों के चार घंटे के विरोध के बाद आउटसोर्सिंग का कैंप बनाने का कार्य शुरू 

    ग्रामीणों के चार घंटे के विरोध के बाद आउटसोर्सिंग का कैंप बनाने का कार्य शुरू 

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के लोदना में देव प्रभा कुजामा आउटसोर्सिंग का कैंप बनाने का कार्य गुरुवार को काफी हो -हल्ला के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हो गया. यह परियोजना लगभग 1100 करोड़ की है ,हालांकि चार-पांच घंटे तक काफी विरोध हुआ.  विरोध को देखते हुए अगल -बगल थानों की पुलिस और सीआईएसएफ के जवान घटनास्थल पर बुला लिए गए.  धनबाद जिला से महिला बल को भी बुला लिया गया.  पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की मांग शांतिपूर्ण ढंग से होनी चाहिए ,अगर कहीं गड़बड़ी हुई तो छोड़ा नहीं जाएगा. 

    ग्रामीणों को प्रबंधन ने दिया भरोसा 
     

    इसके बाद ग्रामीणों से प्रबंधन की बातचीत हुई ,जिसमें प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है, जो भी परेशानियां हैं, उनको दूर किया जाएगा. पहले कैंप निर्माण का कार्य शुरू होने दें.  बस्ती उजाड़ने की कोई मंशा नहीं है.  उसके बाद लोग शांत हो गए. बता दें कि जैसे ही प्रबंधन समतल व सर्वे करने के लिए डोजर लेकर पहुंचा ,वैसे ही काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और विरोध करने लगे.  उनकी मांग थी कि प्रबंधन पहले उन्हें पुनर्वासित  करें, तभी काम होने देंगे. इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, बाद में प्रबंधन से वार्ता के बाद काम शुरू हुआ.  50 मिलियन टन कोयले के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है और यह प्रोजेक्ट 8 वर्षों तक चलेगा. प्रबंधन ने सभी लोगों की मांगों पर तत्काल विचार कर हर संभव पूरा करने का आश्वासन दिया है.

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news