सिंह मेंसन के समर्थक ट्रांसपोर्टर के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी


धनबाद(DHANBAD) - कतरास के मधुबन में गुरूवार की देर शाम कोयला व्यवसायी सह ट्रांसपोर्टर सुमित कुमार मिश्र उर्फ टिंकू मिश्र के घर पर बाइक सवार अपराधियो ने फायरिंग कर दहशत फैला दिया. बताया जाता है कि खरखरी शिव मंदिर के पास फायरिंग करने वालों ने स्थानीय लोगों से टिंकू मिश्रा के घर के बारे पूछा. टिंकू मिश्रा के घर के बाहर खड़े नौकर से पूछा कि टिंकू मिश्रा का घर यही है, तो नौकर ने कहा हां , इतना सुनते ही अपराधियो ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग करनी शुरू कर दी.ट्रांसपोर्टर सिंह मेन्शन का समर्धक बताया जाता है.
खोखा तथा दो जिन्दा गोली पुलिस ने बरामद किया
घटनास्थल पर एक खोखा तथा दो जिन्दा गोली पुलिस ने बरामद किया है. घटना की खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसे भी घटना की जानकारी मिली वो घटनास्थल की ओर दौड पड़े. घटनास्थल की तरफ ग्रामीणों की आती भीड़ को देखकर अपराधी भागने लगे और भागने के क्रम में नारायण धौड़ा के समीप एक नाले में गिर जाने की वजह से बाइक को वही छोड़कर भाग गए.
मौके पर बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू , मधुबन पुलिस ने परिवार में मिलकर घटना की जानकारी ली. बाघमारा डीएसपी ने घर में लगी सीसीटीवी की फुटेज का भी बारीकी से जांच पड़ताल की. बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने बताया की बाइक सवार अपराधी आये और टिंकू मिश्रा का घर फायरिंग की है. पूछताछ के दौरान टिंकू मिश्र ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. घटना की खबर पाकर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भी पहुंच कर जानकारी ली.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
4+