"हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम, पर्यटन स्थल होंगे विकसित "

    "हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम, पर्यटन स्थल होंगे विकसित "

    पलामू(PALAMU): ज़िला के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर विधायक सह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया. पार्टी के हुसैनाबाद आवासीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन के मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि जनता को परेशान करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र से अपनी बदली करा लें. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र राज्य का इकलौता क्षेत्र है जहां विधायक कोटा से किया जाने वाला कार्य पंचायतों में आमसभा के माध्यम तय होता है.

    विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के बाद सड़कों की दशा बदलने की दिशा में काम शुरू हो गया है. साथ ही खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा. इसके अलावा मोहम्मदगंज भीम चूल्हा और हैदरनगर के देवी धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर दिया गया है. जल्द ही मुरली पहाड़ी और कामगारपुर के कुट्टी को भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने मंच से घोषणा कर दिया कि अगला चुनाव उनके पुत्र सूर्या सिंह लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र को युवा नेतृत्व मिलेगा जिससे और तेज़ी से क्षेत्र का विकास होगा.

    मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजित सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मन्नान खान, चंदन सिंह, गुड्डू सिंह, बबिता सिंह, अंजलि शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news