ब्लड बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों के उपक्रम जलकर राख

    ब्लड बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों के उपक्रम जलकर राख

    जामताड़ा (JAMTARA) - इंद्रा चौक स्थित ब्लड बैंक में बिजली के सारे उपक्रम जलकर राख हो गए हैं. अचानक देर रात में शॉर्ट सर्किट से ब्लड बैंक के पीछे के कमरे में रखे बिजली की तार और अन्य बिजली उपक्रम जलकर राख हो गए.  शॉर्ट सर्किट के कारण दीवारों में काले दाग धब्बे पड़ गए हैं. जानकारी के अनुसार देर रात अचानक पटाखों की आवाज से परिसर गूंजने लगा. गनीमत रही कि ब्लड बैंक के उपक्रम सुरक्षित हैं. लेकिन अब ब्लड संग्रह करना मुश्किल हो गया है. वहीं किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

    लाखों का नुकसान

    इस आगजनी से लाखों का नुकसान होने की संभावना है. मौके पर ड्यूटी कर रहे लेब टेक्नीशियन मुकेश कुमार पंडित ने बताया कि वह रात्रि  ड्यूटी पर थे अचानक पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी. लेकिन बाहर निकल कर देखने पर उसे कुछ दिखाई नहीं दिया. जिसके बाद अंदर जाकर देखने पर पता चला पीछे कि कमरे से आवाज आ रही है. जो बिजली की सॉर्ट सर्किट का आवाज था. पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की मदद से फायरब्रिगेड को बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

    रिपोर्ट : आर पी सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news