बेखौफ अपराधी : दिनदहाड़े धनबाद में ऑफिस में घुस कर ढाई लाख की लूट


धनबाद (DHANBAD) : गोविंदपुर के विलेज रोड, छोटाबांध के पास एक किराए के मकान के दो मंजिलें मकान में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनी क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के कार्यालय में सोमवार दोपहर बाद धावा बोलकर चार अपराधियों ने ढाई लाख लूट लिए. प्रबंधक सहित सभी कर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया और एक एक कर सभी कलेक्शन एजेंट एवं केशियर से लूटपाट की. जानकारी के बाद पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की. डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडे भी पहुंचे. कंपनी के एजेंट गांव में जाकर प्रतिदिन संग्रह करते हैं और इस ऑफिस में लाकर जमा करते हैं.
रिवाल्वर दिखाकर दहशत फैलाई , फिर की लूटपाट
अपराधियों ने ऑफिस में प्रवेश करने के बाद रिवाल्वर दिखाकर दहशत फैला दी. अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट राकेश कुमार राय से 43,330 रुपए लूट लिए. दूसरे कलेक्शन एजेंट दीपक कुमार से 63,330 रुपए लिए, इसके बाद तीसरा शिकार कलेक्शन एजेंट अरुण मोदक बने. अपराधियों ने उनसे 5,300 रुपए, कैशियर अनंत यादव से 47,917 से एवं प्रिंस से 32,431 रुपए लूटे . इसके बाद अपराधी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले. वह दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
4+