गणतंत्र दिवस पर केवल दस विभागों की ही निकलेगी झांकी


धनबाद (DHANBAD) : सोमवार को उपायुक्त संदीप सिंह ने शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल सभी प्लाटून के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने झंडोत्तोलन किया और मार्च पास्ट के दौरान परेड की सलामी ली. उपायुक्त ने सभी प्लाटून कमांडरोंं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
सीमित संख्या में लोग उपस्थिति रहेंगे
उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में सीमित संख्या में लोग उपस्थिति रहेंगे. जिला प्रशासन के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा. साथ ही कहा कि कोविड गाइडलाइंस के कारण इस बार केवल 10 विभागों द्वारा झांकी निकाली जाएगी. फुल ड्रेस रिहर्सल में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस - 3, डीएपी पुरुष, डीएपी महिला, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी बॉयज तथा एनसीसी गर्ल्स के प्लाटून ने हिस्सा लिया. फुल ड्रेस रिहर्सल में उपायुक्त के साथ एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ कुमार ताराचंद, सिटी एसपी आर रामकुमार, सार्जेंट मेजर उमेश कुमार उरांव, मासंग हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
4+