अमर ज्योति लौ विलय के विरोध में लोहरदगा यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

    अमर ज्योति लौ विलय के विरोध में लोहरदगा यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

    लोहरदगा (LOHARDAGGA) - जिला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पावरगंज चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया. इस मौके पर जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष विशाल ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लगातार देश के इतिहास मिटाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.  देश के विकास के बजाय देश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जिस प्रकार ज्योत को बुझाने का कार्य किया गया है. इससे तो साफ जाहिर होता है कि मोदी अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं. कांग्रेस कार्यालय से पावरगंज चौक तक विरोध में नारे लगाए और चौक पर धानमंत्री का पुतला दहन किया गया.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news