क्राइम : जसीडीह में कानून व्यवस्था ध्वस्त , 12 चक्का ट्रक ले कर फरार हुए अपराधी

    क्राइम : जसीडीह में कानून व्यवस्था ध्वस्त , 12 चक्का ट्रक ले कर फरार हुए अपराधी

    देवघर(DEOGHAR): जसीडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों सड़क पर ट्रक छिन्नतइ करने वाला गिरोह सक्रिय है.    चकाइ रोड स्थित मानिकपुर के समीप घाटी मे बिती रात एक ट्रक की छिन्नतइ हुई हैं. ट्रक छिन्नतइ का मामला ट्रक मालिक ने थाना में दर्ज कराया हैं. ट्रक छिन्नतइ मामले से ट्रक चालकों और ड्राइवर में डर का माहौल हैं.ट्रक मालीक गुलाब यादव ने बताया कि बाढ़ से अपना 12 चक्का ट्रक गिट्टी लोड करने के लिए सरायडगाल जा रहे थे.  उन्होंने बताया कि चकाइ से एक सफेद रंग का बोलेरो पिछा कर रहा था. जैसे ही मानिकपुर पेट्रोल पंप के समीप घाटी में ट्रक घुसा तो बोलेरो सवार अपराधियों ने ट्रक में गाड़ी सटा दिया. टक्कर होने के डर से ट्रक चालक और मालिक ट्रक छोड़ कर भाग गए. जब एक घंटे बाद वापस आए तो उनका ट्रक वहां नहीं था. इसके बाद उन्होंने ट्रक का काफी खोजबीन किया मगर ट्रक का कोई पता नहीं चल सका हैं ट्रक बिहार के बाढ़ जिला है. इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए गाड़ी की खोजबीन के लिए जांच शुरू कर दिया हैं.   

    रिपोर्ट :अरविन्द कुमार ,(जसीडीह,देवघर)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news