केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इटखोरी मंदिर में की पूजा, कहा- यूपी चुनाव में जीतेगी भाजपा

    केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इटखोरी मंदिर में की पूजा, कहा- यूपी चुनाव में जीतेगी भाजपा

    चतरा(CHATRA) : केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का समग्र विकास हुआ है और आतंक फैलाने वाले या तो जेल के सलाखों में हैं या उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग खड़े हुए हैं.

    उत्तर प्रदेश में अमन शांति एवं भाईचारा का माहौल

    उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2012 से 2017 के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में अमन शांति एवं भाईचारा का माहौल है. कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में अपना सरकार बनाएगी. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार झारखंड के प्रसिद्ध इटखोरी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे. इस मौके पर सिमरिया के विधायक किशन कुमार दास, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं पूर्व विधायक जनार्दन पासवान सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे. मां भद्रकाली में पूजा अर्चना करने के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मां भद्रकाली के प्रति झारखंड के लोगों का आस्था है.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news