एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए पति-पत्नी, चार महीने पहले किया था प्रेम विवाह

    एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए पति-पत्नी, चार महीने पहले किया था प्रेम विवाह

    दुमका (DUMKA)-  जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव के एक मकान से पति पत्नी का फंदे से लटकता लाश मिली है. दोनों जामकांदर  गांव में किराए के मकान में रहते थे. बताया जा रहा है चार माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था.

    पति का नाम शफीउल शेख औऱ पत्नी का नाम पारुला बीबी है. दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे. शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि प्रथमद्रष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है. मरने से पूर्व लड़के ने अपनी मां को फोन करके बताया कि दोनों आत्महत्या कर रहे हैं. उसने अपनी मां से यह भी कहा कि उसकी पॉकेट में मोटरसाइकिल की चाबी है, उसे ले लीजिएगा. ऐसा बताया जाता है कि किसी ना किसी बात पर पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.  

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news