पहले से शादीशुदा था प्रेमी, गर्ल फ्रेंड ने जब सात फेरे का बनाया दवाब तो जंगल में ले जाकर यह किया

    पहले से शादीशुदा था प्रेमी, गर्ल फ्रेंड ने जब सात फेरे का बनाया दवाब तो जंगल में ले जाकर यह किया

    रांची (RANCHI) : सिल्ली थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण कर हत्या करने मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. पुलिस ने हत्या मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि सिल्ली थाना क्षेत्र की पूनम कुमारी को बहला फुसला कर करमपाल मुंडा बुरुडीह जंगल ले गया. जंगल ले जाने के बाद वहां दोस्तों के साथ मिल कर युवती की हत्या कर शव छुपा दिया था. इस मामले में पूनम के पिता ने सिल्ली थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था.

     पुलिस ने युवती के मोबाइल लोकैशन को ट्रैक किया तो पता चला कि उसका लोकेशन जंगल तरफ का है.  तब टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई. संदेह के आधार पर पूनम के प्रेमी करमपाल मुंडा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने सारे राज पुलिस के समक्ष उगल दिए.

    इस मामले में बुधवार को रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सिल्ली पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी.  बकौल ग्रामीण एसपी, गिरफ्तार अपराधी करमपाल मुंडा ने बताया कि वह शादी शुदा है,और उसका अफेयर पूनम के साथ लंबे समय से चल रहा था. पूनम शादी का दबाव बना रही थी. इसी से तंग आकर उसने घटना को अंजाम दिया है. छापेमारी दल में सिल्ली पुलिस उपाधीक्षक खस्टोफर केरकेट्टा ,इन्स्पेक्टर राजकुमार यादव ,सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ,मूरी ओपी बबलू कुमार के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शमिल थे.

    रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची            


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news