14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, आरोपी गिरफ्तार

    14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, आरोपी गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA)- जरमुंडी प्रखंड में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. 14 वर्षीय किशोरी के साथ छह आरोपियों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है.

    घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने माता-पिता और मौसा के साथ थाना पहुंचकर लिखित आवेदन के माध्यम से दी. छह अपराधियों के खिलाफ धारा 323, 341, 376d, भारतीय दंड विधान-1807 एवं 04 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई. इसके बाद पुलिस अधीक्षक दुमका के द्वारा गठित टीम नेआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की जानकारी जरमुंडी एचडीपीओ उमेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी.

    रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी (दुमका)

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news