तमाड़ पुलिस और 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने 5 एकड़ पर लगी अफीम को किया नष्ट 

    तमाड़ पुलिस और 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने 5 एकड़ पर लगी अफीम को किया नष्ट 

    खूंटी(KHUNTI)- रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में 26 वीं वाहनी सशस्त्र सीमा बल और तमाड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाया. तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया अभियान का नेतृत्व् सशस्त्र सीमा बल के असिटेंट कमांडेट राजन आष्ठा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा द्वारा किया गया. वहीं एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी की आचुडीह गांव के पास जंगली क्षेत्र में वृहद पैमाने पर अफीम की खेती की गई है. सूचना के आधार पर करीब पांच एकड़ मे लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया.

    रिपोर्ट:मुजफ्फर हुसैन, खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news