ब्रेकिंग -  कोयलांचल विश्वविद्यालय 31 जनवरी तक सभी परीक्षाएं स्थगित 

    ब्रेकिंग -  कोयलांचल विश्वविद्यालय 31 जनवरी तक सभी परीक्षाएं स्थगित 

    धनबाद(DHANBAD)  | प्रभारी कुलपति सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कमिश्नर  कमल जॉन लकड़ा की अध्यक्षता में आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई.  बैठक में  31 जनवरी  तक प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को स्थगित रखने का निर्णय लिया  गया है.  
    इस संबंध में प्रभारी कुलपति ने बताया कि यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 31 जनवरी तक विस्तारित पाबंदी के कारण लिया गया है. 
    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया निर्णय 
    बैठक में प्रभारी कुलपति ने सबसे पहले जनवरी महीने में होने वाली परीक्षाओं की जानकारी ली.  6 जनवरी  से शुरू होने वाली पीजी और यूजी सेमेस्टर दो के साथ 9 जनवरी को होने वाली पीएचडी एंट्रेंस  एग्जाम और पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा को स्थगित किया जा चुका है.  विश्वविद्यालय इसी माह बीएड सेमेस्टर फोर, एलएलबी, एमएड और एमबीबीएस के साथ अन्य प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करने वाला था.  परंतु इनकी तिथियों की घोषणा नहीं की गई थी, अब यह  सभी परीक्षाएं 31 जनवरी तक स्थगित रहेंगी. बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ देवजानी विश्वास, प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ डीके सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल एवं सभी संकायों के डीन शामिल थे. 

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news