कांग्रेस द्वारा चलाया जाएगा राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान, लोगों को पार्टी की जानकारी देते हुए बनाया जाएगा सदस्य

    कांग्रेस द्वारा चलाया जाएगा राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान, लोगों को पार्टी की जानकारी देते हुए बनाया जाएगा सदस्य

    देवघर (DEOGHAR) - कोरोना के एसओपी का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा फिर से राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान कांग्रेस शासनकाल में गरीबी उन्मूलन योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का आग्रह कर उन्हें सदस्यता दिलाया जाएगा. इसी कड़ी में देवघर जिला के सदस्यता प्रभारी जिला कार्यालय में बैठक कर अभियान की समीक्षा की. इस बैठक में कांग्रेस कोटे से झारखंड में मंत्री बने बादल पत्रलेख,जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    सरकार की उपलब्धियां की जानकारी

    सदस्यता प्रभारी जवाहर कुमार महथा ने जानकारी दी कि देवघर जिला में 70000 जबकि पूरे राज्य में 1500000 नए सदस्य को बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इन्होंने बताया कि मोदी सरकार के शासनकाल में नौजवानों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. यही कारण है कि सिर्फ झारखंड में ऑनलाइन के माध्यम से 4:50 लाख नए सदस्य युवा बने हैं. सदस्यता अभियान फरवरी तक चलाया जाएगा. वहीं मौके पर मौजूद झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा की सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर सभी संबंधित कार्यकर्ताओं और नेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. ये अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देंगे. यह जानकारी ₹1 में चावल देने की योजना,कस्तूरबा में पढ़ाई,शिक्षा का अधिकार एनआरएचएम के तहत मिल रहे स्वास्थ्य लाभ,मनरेगा मज़दूर,सूचना का अधिकार इत्यादि की उपलब्धि गिना कर लोगों से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का आग्रह करेगा और उन्हें सदस्यता दिलाएगा.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news