अलर्ट : अप्रैल मई तक हो सकती जैक की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

    अलर्ट : अप्रैल मई तक हो सकती जैक की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा


    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  कोविड के कारण दो सालों से स्कूल-कॉलेज की परीक्षाएं लेना भी मुहाल हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानि जैक की बात करें तो उसकी योजनाओं पर भी एक बार फिर पानी फिर गया है. दरअसल जैक इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दो चरणों में लेने की तैयारी में था. पर कोविड के कारण अब ऐसा नहीं हो सकेगा.
    जैक की योजना थी कि 15 जनवरी तक पहले चरण की परीक्षा ले ले. पिछले दिनों हुई बैठक के बाद सरकार ने 31 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश पारित किया है. ऐसे में करीब साढ़े सात लाख छात्र अपनी परीक्षा को लेकर उधेरबुन में हैं. उधर जैक इस आदेश के बाद एक ही चरण में परीक्षा लेने की तैयारी में है. जैक प्रबंधन के अनुसार प्रश्न पत्र के निर्माण आदि की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अब परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया अप्रैल-मई तक ही संभव है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news