दिल्ली से अपहृत बच्ची को कोडरमा आरपीएफ ने किया रेस्क्यू ,RPF ने चाइल्डलाइन को किया सुपुर्द

    दिल्ली से अपहृत बच्ची को कोडरमा आरपीएफ ने किया रेस्क्यू ,RPF ने चाइल्डलाइन को किया सुपुर्द

    झुमरी तिलैया(JHUMRI TELAIYA)- दिल्ली के मानसरोवर पार्क शाहदरा से 12 जनवरी को एक बालिका का अपहरण हो गया था. इस संबंध में दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. रविवार को पूरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी प्रधान आरक्षी नवीन कुमार, महिला आरक्षी प्रीति कुमारी, साधना कुमारी, किरण कुमारी ने चेकिंग के दौरान कोच संख्या S1 में एक बच्ची को गुम सम अवस्था में पाया. पूछताछ पर बच्ची ने अपना नाम और पता लक्ष्मी शर्मा उर्फ लाली, उम्र 15 वर्ष, पिता लक्ष्मी नारायण शर्मा, 1/ 1582 सी 7 गली नंबर वन, थाना मानसरोवर, दिल्ली बताया.

    अंजान व्यक्ति के द्वारा अपहरण

    बता दें कि आरक्षी प्रीति कुमारी द्वारा अधिक पूछताछ करने पर बताया गया कि अनजान व्यक्ति के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया था. जहां से वह मौका पाकर भागकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा पहुंच गई थी. उसे यह नहीं पता था कि किस ट्रेन में सवार होकर जा रही है. इसकी जानकारी होने पर एस्कॉर्ट पार्टी की महिला आरक्षी प्रीति कुमारी द्वारा बच्ची को अपने कब्जे में लिया गया और रेल पुलिस बल द्वारा पोस्ट कोडरमा लाया गया. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि बच्ची के द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर उनके पिता से बातचीत की गई. जिसके बाद बच्ची के अपहरण के बारे में पिता ने जानकारी दी. इधर आरपीएफ ने देर शाम को चाइल्ड लाइन केयर की सदस्य पिंकी देवी को बच्ची सुपुर्द किया.

    रिपोर्ट: अमित कुमार ,झुमरी तिलैया (कोडरमा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news