हो जाएं सावधान..! बगैर फेस मास्क के पाए गए तो जाना पड़ सकता है जेल

    हो जाएं सावधान..! बगैर फेस मास्क के पाए गए तो जाना पड़ सकता है जेल

    दुमका (DUMKA) - झारखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. वहीं राज्य में अब ओमिक्रोन ने भी दस्तक दे दी है. राज्य सरकार के निर्देश पर दुमका जिला प्रशासन फेस मास्क को लेकर काफी गंभीर हो गई है. बता दें कि रविवार को डीटीओ पी बारला के नेतृत्व में विवेकानंद चौक पर सघन मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है. नगर थाना पुलिस के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान में बगैर फेस मास्क के घरों से बाहर निकलकर सड़क पर घूमने वालों को पकड़कर कैम्प जेल भेजा जा रहा. ऐसे लोगों को कैम्प जेल भेजने के लिए जांच स्थल पर बस की व्यवस्था की गई है. उन्हें बस में बैठाकर कैम्प जेल पहुंचाया जा रहा है.

    होगा कोविड टेस्ट

    मौके पर मौजूद डीटीओ पी बारला ने बताया कि इन लोगों के कैम्प जेल पहुंचने के बाद उनका कोविड टेस्ट किया जाएगा. कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें शाम तक छोड़ दिया जाएगा. वहीं रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर उन्हें कोविड केअर सेन्टर भेजा जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक एक दर्जन लोगों को कैम्प जेल भेजा जा चुका है औऱ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. कल से और कड़ाई की जाएगी.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news