रिश्ता हुआ तार-तार: पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में छिपाया, लाश की दुर्गंध के बाद हरकत में आयें गांव वाले  

    रिश्ता हुआ तार-तार: पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में छिपाया, लाश की दुर्गंध के बाद हरकत में आयें गांव वाले  

    खूंटी(KHUNTI): जरियागढ़ पुलिस ने शनिवार को बक्सपुर बड़का टोली निवासी मानती बारला का शव उसके ही घर से बरामद किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के पति पुना बारला ने एक सप्ताह पूर्व शराब के नशे में अपनी पत्नी मानती बारला के सर पर लकड़ी से मार कर हत्या कर दिया था और अपनी पत्नी के शव को घर के अन्दर ही छिपा कर रखा हुआ था. काफी दिन बीत जाने से पुना बारला के घर के अंदर से काफी खराब दुर्गंध निकल रहा था. इससे आसपास के सभी ग्रामीण काफी परेशानी हो चुके थे. ग्रामीणों ने जब घर की छानबीन की तो  देखा कि पुना बारला ने अपनी पत्नी के शव को घर के अन्दर छुपा कर रखा हुआ है. ग्रामीण शव को देख कर हक्का-बक्का रह गये. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जरियागढ़ पुलिस को दी. जरियागढ़ पुलिस ने बिना समय गवाए मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया है. पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है.       

    जरियागढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि मानती बारला की अंतिम बार 30 दिसम्बर को अपने भाई से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद मानती बारला कि अपने मायके के लोगों से किसी तरह की कोई बात नहीं हो पायी. मानती बारला का मायका तोरपा प्रखंड के ओकड़ा गांव में है. जहां मानती बारला के दो बच्चे भी रहते हैं.

    रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन, खूंटी

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news