हो गया समझौता, उर्वरक कंपनी का मुख्य गेट आज  हो जाएगा खाली 

     हो गया समझौता, उर्वरक कंपनी का मुख्य गेट आज  हो जाएगा खाली 

    धनबाद(DHANBAD) | सिंदरी की हर्ल कंपनी के गेट के सामने तीन  दिनों से चल रहा धरना -प्रदर्शन आज से समाप्त हो जाएगा.  आज धनबाद के सदर अनुमंडल पदाधिकारी  के कार्यालय में प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच समझौता हो गया. समझौते के अनुसार घायल मजदूर आशीष मंडल को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच, जमशेदपुर में भर्ती कराया जाएगा.  उसे कुशल मजदूर की दर से मजदूरी  मिलेगी ,इलाज के दौरान देखभाल की व्यवस्था  प्रबंधन करेगा.  
    संवेदक के अधीन मिलेगी नौकरी 
    साथ ही आशीष मंडल के ठीक हो जाने के बाद उसे संवेदक के अधीन नौकरी दी जाएगी,  झारखंड विधानसभा में पारित 75% आरक्षण को भी  प्रबंधन मानेगा.  समझौते में इस बात का भी जिक्र है कि आज ही से गेट पर से धरना- प्रदर्शन हटा लिया जाएगा. बता दे कि  सिन्दरी की हर्ल कम्पनी में  कार्य के दौरान दो मजदूरों के  घायल होने के बाद  नियोजन एंव उचित  इलाज  की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में  कम्पनी गेट पर धरना -प्रदर्शन चल रहा था.  पिछले दिनों दूसरे बॉयलर में काम के दौरान बिस्फोट हो गया था ,जिसमे दो मजदूर झुलस गए थे. घायल मजदूरों को स्थाई  नियोजन सहित अन्य मांगो को लेकर धरना चल रहा था. 

    रिपोर्ट; अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news