ढिबरा मजदूर बच्चों के चेहरों पर छाई मुस्कान, प्रतियोगिता में हुनर का दिखाया दम

    ढिबरा मजदूर बच्चों के चेहरों पर छाई मुस्कान, प्रतियोगिता में हुनर का दिखाया दम

    झुमरी तिलैया(JHUMRI TELAIYA)- माइका माइन्स क्षेत्र में संचालित ज्ञानदीप विद्यालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में मजदूर बच्चों ने दमखम दिखाया. इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. अंधेरी हिलफें और सेवासदन होली फैमिली हॉस्पिटल के द्वारा संचालित ज्ञानदीप विद्यालय सवैयाटांड़ पंचायत,बुढ़िया शाखा,कटिहार पंचायत के माइका माइन्स क्षेत्र के गरीब बच्चे जो अभ्रक चुनकर जीवन यापन करने को विवश हैं और वे शिक्षा से वंचित रहते हैं. उन्हें ज्ञानदीप विद्यालय के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश के क्रम में उन्हें शिक्षा और खेलकूद के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  

    खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    खेलकूद के माध्यम से मायका क्षेत्र के मजदूर बच्चों को इकट्ठा करना और इन्हें शिक्षा के प्रति आकर्षित करना मुख्य उद्देश्य है. उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 109 मीटर, सुई धागा रेस मेंढक रेस, बोरा रेस, कुर्सी दौड़ ऊंची एवं लंबी छलांग जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को ट्रॉफी एवं अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर शिक्षा के साथ-साथ साफ सफाई,अनुशासन और विद्यालय जाने के साथ हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए प्रतिभा का लोहा मनवाने हेतु उत्साहवर्धन किया गया. मौके पर संस्था की संयोजिका सिस्टर रोशनी ने कहा कि बच्चों के अंदर पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद आवश्यक है. इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है. संस्था की यह कोशिश है कि समाज के ऐसे उपेक्षित वर्ग के बच्चों को एक प्लेटफॉर्म देकर उन्हें समाज के मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम पूरी की जा सके. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिस्टर ज्योति मींस संस्था के पर्यवेक्षक सुनील कुमार दास दिलीप कुमार पांडे के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित हुए.

    रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया(कोडरमा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news