पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप सहित दूसरे ईनामी उग्रवादियों का पोस्टर चिपकाया

    पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप सहित दूसरे ईनामी उग्रवादियों का पोस्टर चिपकाया

    खूंटी - कर्रा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI  पीएलएएफआई के सुप्रीमो और  ईनामी उग्रवादी दिनेश गोप, तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप और संतोष कन्डुलना का पोस्टर चिपकाया गया है.  ईनामी उग्रवादी के फोटो और ईनामी राशि वाले पोस्टर  में सबसे ऊपर पीएलएएफआई  उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप पिता कमेश्वर गोप गांव- लापा मोरहाटोली थाना- कर्रा जिला- खूंटी ईनामी राशि 25 लाख को रखा गया है फिर संगठन में दूसरे नंबर पर  यानी सेकंड इन कमांड तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप का फोटो छपा है जिसमे राजेश गोप पिता लगनू गोप गांव- किनूटोली बक्सपुर थाना- कर्रा जिला- खूंटी ईनामी राशि 10 लाख का जिक्र है और फिर उग्रवादी संतोष कन्डुलना पिता रवि कन्डुलना गांव- केड़के थाना- बंदगांव जिला- चाईबासा ईनामी राशि दो लाख को पोस्टर पर क्रमवार रखा गया है .  उग्रवादी या उनके सम्पति का पता बताने वाले का नाम गुप्त रखने व ईनाम के राशि देने की घोषना कि गयी है.

    सूचना देने के लिए पुलिस अधिक्षक खूंटी- 9431706116, अपर पु.अ.(अभि.) खूंटी- 9431706454, एसडीपीओ खूंटी- 9431706745, एसडीपीओ तोरपा- 9471194994, पुलिस निरिक्षक खूंटी- 9431706156, पुलिस निरिक्षक तोरपा- 9431706157, खूंटी थाना- 9431705196, मुरहू थाना- 9431706197, अड़की थाना- 9431706195, तोरपा थाना- 9431706198, मारंगहादा थाना- 9471194996, सोयको थाना- 9471194995, जरियागढ़ थाना- 9471194997, तपकारा थाना- 9471194998, रनिया थाना- 9431706199, कर्रा थाना- 9431706200 सम्पर्क नम्बर जारी किया गया है।

    रिपोर्ट - मुजफ्फर हुसैन खूंटी।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news